क्या धोनी ने किया कांग्रेस का प्रचार| क्रिकेटर की यह तस्वीर देख लोग बोले, 'धोनी भी मानते हैं कि हाथ ही बदलेगा हालात';

23 APR 2024

By Nilesh Rangari

सोशल मीडिया पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो वायरल हो रहा है। फोटो में धोनी अपने दाएं हाथ का पंजा और बाएं हाथ की एक उंगली दिखाते नजर आ रहे हैं।

वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि धोनी कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

फिल्म क्रिटिक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी कमाल आर खान ने भी धोनी की इस वायरल तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा-कांग्रेस को और क्या चाहिए;

वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने इसे गूगल इमेज पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें NDTV का एक आर्टिकल मिला।

05 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित इस आर्टिकल की हेडलाइन थी-आईपीएल 2020: धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के छह मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स होने का जश्न मनाया

यह स्पष्ट है कि धोनी के जिस फोटो को हालिया लोकसभा चुनाव से जोड़कर वायरल किया जा रहा है वो अभी का नहीं बल्कि साल 2020 का है।

ऐसे में वायरल तस्वीर से जुड़ा दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।

Best Way To Lose Weight.        Swipe UP